haldwani – पत्नी से विवाद के बाद ठेकेदार ने खुद को मारी गोली..


Haldwani – गौलापार-कुँवरपुर में गोलीकांड: ठेकेदार ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली!
हल्द्वानी। गौलापार के कुँवरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पत्नी से विवाद के बाद एक ठेकेदार ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।
मृतक की पहचान कमलेश बेलवाल (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद कमलेश ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी कनपटी पर गोली मार ली।
गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा पर सख्त रुख : सीएम ने एसओपी बनाने के दिए निर्देश
haldwani – पत्नी से विवाद के बाद ठेकेदार ने खुद को मारी गोली..
हाईवे पर हादसा, ट्रक की चपेट में आया 8 साल का बच्चा_मौत..
दून मर्डर मिस्ट्री का खुलासा : विकास शर्मा को 3 महीने फील्डिंग के बाद मारी गई गोली..
36 लाख की स्मैक जब्त, नैनीताल पुलिस ने तोड़ी तस्करों की कमर