

उत्तराखंड : जनपद नैनीताल की हल्द्वानी में बीते दिनों महिंद्रा शोरूम में हुई लाखों की चोरी का बुधवार को एसएसपी प्रह्लाद कुमार मीणा ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चोरी के सामान के साथ मध्यप्रदेश निवासी दो चोरों को भी गिरफ्तार किया है।

रामपुर रोड बजरंग मोटर्स के मालिक संजय अग्रवाल ने 15 अक्टूबर को कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि अज्ञात चोरों ने 14 अक्टूबर को उनके रामपुर रोड स्थित बजरंग मोटर्स शोरूम में घुसकर ऑफिस का दरवाजा तोड़कर तिजोरी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
एसपी सिटी हरबंस सिंह एवं सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी के निर्देशन में कोतवाल हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस कार्यवाही के दौरान लगभग 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से फीड लेकर संदिग्धों की तलाश करने के लिए लगभग 20 से अधिक टोलों में चैकिंग की गयी।
लम्बी चली इन्वेस्टिगेशन में काफी प्रयासों के पश्चात पुलिस टीम को घटना में संलिप्त चोरों की जानकारी प्राप्त हुई। मध्यप्रदेश के इन्दौर जिले के थाना तेजाजीनगर क्षेत्र निवासी 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें एक का नाम राहुल मोहिते पुत्र कमल मोहिते निवासी मरीमाता मोरोद थाना तेजाजीनगर और करन चौहान पुत्र सीताराम इन्दौर मध्यप्रदेश हैं।
अभी दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की धनराशि भी बरामद कर ली गयी है। इसके अतिरिक्त आरोपियों द्वारा इस वारदात को अंजाम देने के लिए जिस वाहन मारूती संख्या- MP09ZV6880 का प्रयोग किया गया था, उक्त वाहन को भी मौके से कब्जे में ले लिया गया।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..
हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..