हल्द्वानी : गुलदार की दस्तक से यहां ग्रामीणों में दहशत.. देखें वीडियो..


हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार की दस्तक ने लोगों को टेंशन में डाल दिया है। किशनपुर क्षेत्र में जंगल से गुलजार निकलकर गांव के इलाके में पहुंचा जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। दरअसल भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने गांव में भ्रमण के दौरान गुलदार को अपने कैमरे में कैद कर लिया साथ ही वन विभाग को मामले की जानकारी दी है।
पिछले लंबे समय से गुलदार की आवाजाही देखी गई है। कल देर शाम किशनपुर गांव में गुलदार दिखाई दिया जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वहां मौजूद भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने गुलदार का वीडियो बना लिया साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की और वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी है। गुलदार की धमक से अब ग्रामीणों में टेंशन का माहौल है क्योंकि इससे पूर्व भी इस इलाके में कई घटनाएं हो चुकी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड के पांच जिलों में अलर्ट,बारिश-बर्फबारी और अंधड़ की चेतावनी
इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल