

नैनीताल : लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोटाहल्दू में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हल्दूचौड़ निवासी 22 वर्षीय ललित मोहन जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजनों से उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई।
पुलिस को परिजनों ने बताया कि मृतक बीती रात खाना खाकर कमरे में चला गया, कुछ देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले आए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम करा कर मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..