हल्द्वानी : बनभूलपुरा हिंसा_5 उपद्रवी गिरफ्तार 42, 2 के खिलाफ लुक आउट नोटिस

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : 8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के मामले में आज पांच और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है अब तक इस हिंसक घटना में 42 उपद्रवियों की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की जा चुकी है

उत्तराखण्ड में हल्द्वानी के वनभूलपुरा में हुए उपद्रव के बाद पुलिस का शिकंजा टाइट होने के साथ ही आज पांच उपद्रवीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही गिरफ्तार उपद्रवियों की संख्या कुल 42 पहुँच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर_17 अधिकारियों के खिलाफ एक्शन..


नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बीती आठ फरवरी की शाम अतिक्रमण हटाते वक्त वनभूलपुरा के कुछ उपद्रवियों ने जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, पत्रकार और तमाशबीनों पर हमला किया था। उपद्रवियों ने पत्थर, पेट्रोल बम, लाठी डंडों के साथ अवैध असलहों से सभी लोगों पर फायर किया था।प्रशासन ने हल्द्वानी में कर्फ्यू लगाकर उपद्रवियों को ‘शूट एट साइट’ के आदेश जारी किए थे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा का दुष्प्रचार और फेक न्यूज़ बनाने वालों के खिलाफ दर्ज होगी FIR..

पुलिस ने उपद्रवियों को चिन्हित कर कार्यवाही की और कुल 37 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया। आज पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसके बाद गिरफ्तार उपद्रवियों की संख्या 42 हो गई।


पुलिस ने आज हल्द्वानी निवासी 22 वर्षीय मौहम्मद इस्तकार उर्फ जब्बा, 29 वर्षीय शरीफ उर्फ पाचा, 21 वर्षीय आदी खान, 30 वर्षीय मौहम्मद आसिफ, 33 वर्षीय हुकुम रजा को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पुलिस को बड़ी कामयाबी,बाइक चोरियों का खुलासा,एक गिरफ्तार..

नोट – बनभूलपुरा घटना में शामिल आरोपी अब्दुल मलिक और उसके लडके अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आऊट नोटिस जारी किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *