“हल्द्वानी फिर दहली गोलियों से… सत्ता के नशे में चूर भाजपा पार्षद ने की नितिन की हत्या..


हल्द्वानी शहर में एक बार फिर गोलीकांड से सनसनी फैल गई है। भाजपा पार्षद एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारी अमित बिष्ट उर्फ चिंटू पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना रामपुर रोड स्थित जज फार्म क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पार्षद ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक पर फायरिंग की।
मृतक की पहचान नितिन लोहनी निवासी जज फार्म के रूप में हुई है। बताया जा रहा है फायरिंग पार्षद के घर के बाहर हुई, जिसमें गोली लगने से नितिन की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि फायरिंग किन परिस्थितियों और किस विवाद के चलते हुई।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण कुछ दिन पहले हुआ आपसी विवाद हो सकता है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहले भी विवादों में रहा है नाम
स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पार्षद का नाम पूर्व में भी कई विवादों और मारपीट के मामलों में सामने आ चुका है। इसी पार्षद से जुड़े एक पुराने विवाद को लेकर विधायक बंशीधर भगत को भी पूर्व में कोतवाली परिसर के बाहर धरना देना पड़ा था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..