हल्द्वानी : एसएसपी का एक्शन, आरोपी पुलिसकर्मी पर पोक्सो के तहत मुकदमा, पीड़िता का वीडियो शेयर न करने की अपील.

हल्द्वानी में आज हुई नाबालिक की छेड़छाड़ की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कड़ा एक्शन लिया है एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने न सिर्फ आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल सस्पेंड किया बल्कि उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं साथ ही पुलिस ने जनता से अपील भी की है। पुलिस द्वारा जारी की गई आवश्यक सूचना में यह लिखा गया है कि…
आवश्यक महत्वपूर्ण सूचना कृपया अवगत कराना है कि आज दिनांक 5-9-2021 को रेनबो स्कूल विक्टोरिया नंबर 1 थाना मुखानी क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी के द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ छेड़खानी के आरोप में श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा तत्काल पुलिस कर्मचारी के विरुद्ध थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या 253/2021 धारा 354, 354 ए आईपीसी व 9 (a)(iv) (L)/10 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उक्त घटना को घिनौनी एवं शर्मनाक बताते हुए जनता से अपील की है कि घटित घटना नाबालिक बच्ची से जुड़ा हुआ है अतः बच्ची से जुड़ा हुआ वीडियो शेयर करना अपराध है तथा सोशल मीडिया एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शेयर करने से बचें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस