

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गौलापार स्थित बागजाला में भूमाफियाओं द्वारा तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की गौला रेंज में पट्टों की आड़ में कि गई सरकारी आरक्षित वनभूमि की खरीद फरोख्त के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए दस भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बागवाला क्षेत्र में लोगों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया जिसमें वन विभाग की एक टीम काम कर रही है इधर वन विभाग द्वारा कि गई कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
यहां मामले की जानकारी देते हुए गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी ने बताया कि सन् 1978 में वन विभाग द्वारा बागजाला क्षेत्र में कुछ परिवारों को 64 पट्टें आवंटित किए थे जिनकी अवधि सन् 2008 समाप्त हो गई थी ।
जिसके बाद वन विभाग द्वारा सभी पट्टों के नवीकरण को लेकर उक्त परिवारों को नोटिस भी दिये थे लेकिन पट्टों के नवीकरण ना करते हुए कुछ भूमाफियाओं ने उक्त वन भूमि पर खरीद फरोख्त कर शुरू दी तथा भूमाफियाओं द्वारा दस रूपये के स्टाप वन भूमि को बेचा गया जिसे भूमाफियाओं को हर माहिने लाखों रूपये की काली कामाई हो रही थी मामले का खुलासा एक व्यक्ति द्वारा दी शिकायत पर हुआ।
उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा वनभूमि पर हुए खरीद फरोख्त की शिकायत वन विभाग से कि गई थी जिसके बाद वन भूमि पर हुए खरीद फरोख्त के मामले की जांच की गई थी वही विभाग द्वारा कि जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने पट्टों कि आड़ में वन भूमि पर खरीद फरोख्त की है जिसमें उनके द्वारा दस लोगों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया साथ ही वन विभाग में भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि वन भूमि पर हुए खरीद फरोख्त के बाद विभाग द्वारा बागजाला में भौतिक सत्यापन किया जा रहा है जिसमें सभी लोगों के दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं कौन व्यक्ति वैध है कौन व्यक्ति अवैध रूप से रहेरहा है उन्होंने कहा कि जब तक सभी लोगों का सत्यापन नहीं हो जाता कार्रवाई जारी रहेगी उन्होंने कहा कि जांच में कुछ और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं जिनके खिलाफ भी ठोस कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वन भूमि पर हुए खरीद फरोख्त के मामले में जो भी शामिल होगा उसपर कार्रवाई की जायेगी तथा वन भूमि की खरीद फरोख्त किसी भी कीमत पर बख्शें नहीं जायेगें।
रिपोर्ट – मुकेश कुमार (लालकुआं)



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात