हल्द्वानी : ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से किया झगड़ा.. एक की वर्दी फाड़ी..6 युवकों को लिया गया हिरासत में..

हल्द्वानी : हल्द्वानी के वनभूलपूरा थाने के उस वक़्त हड़कंप मच गया जब वनभूलपुरा थाने के पुलिसकर्मियों से नशे की हालत में 6 युवकों द्वारा जमकर मारपीट का मामला सामने आया. खबर के मुताबिक शहर के गौला पुल पर चेकिंग के दौरान रोकने पर बदमाश युवकों ने पहले पुलिसकर्मियों से गाली गलौच की फिर मारपीट की, इसी दौरान सिपाही की वर्दी भी फट गयी और वो घायल हो गया.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी छह आरोपियो को गिरफ्तार किया है।एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया की चेकिंग के दौरान ऑटो और बाइक में सवार युवकों से जब पुलिसकर्मी ने पूछताछ की तो युवकों ने नशे की हालत में गाली गलौज कर मारपीट कर दी, सिपाही की तहरीर पर सभी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, साथ ही उनकी बाइक और टेंपो को सीज किया है, पकड़े गए सभी युवक गौलापार के लछम पुर गांव के रहने वाले है। जिनका नाम राहुल पलाडिया, लक्की सिंह, सुनील कुमार ,महेंद्र सिंह, चेतन सिंह और कमल सिंह है


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




वन्यजीव संघर्ष से IT हब तक,हल्द्वानी में सख्त कानून व्यवस्था पर जोर..
होली पर प्रशासन अलर्ट : सेंसिटिव इलाकों में विशेष तैनाती
भक्ति, श्रृंगार और सौहार्द का संगम_ ढोल-दमाऊं पर थिरकता नैनीताल..Video
नैनीताल की ब्रिटिश कालीन ग्लेनमोर कुटीर में लगी आग,पूरी इमारत जलकर राख..Video
अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनई की मौत, दुनिया में हलचल..