Haldwani – नैनीताल जिले में 80% मैपिंग पूरी, अगले माह से SIR प्रक्रिया शुरू..

ख़बर शेयर करें

Haldwani में मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगामी माह प्रदेशभर में एसआईआर प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

2003 से 2025 तक मतदाता सूची की मैपिंग

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची को वर्ष 2025 की सूची से मिलान (मैपिंग) करने का कार्य बीएलओ द्वारा आउटरीच अभियान के तहत किया जा रहा है। Nainital district में अब तक 80 प्रतिशत मैपिंग पूरी हो चुकी है, जिसे 28 फरवरी 2026 तक शत-प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हर पात्र मतदाता को मिलेगा अवसर

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि एसआईआर के दौरान किसी भी मतदाता का नाम निरस्त करने से पूर्व उसे कमियां दूर करने का अवसर अवश्य दिया जाए और दूरभाष के माध्यम से भी सूचना सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे।

साप्ताहिक प्रशिक्षण और निगरानी पर जोर

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए, ईआरओ और एईआरओ के माध्यम से बीएलओ को नियमित साप्ताहिक प्रशिक्षण देने तथा एआरओ स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लालकुआं, हल्द्वानी और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक रॉय ने जानकारी दी कि 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और शीघ्र ही इसे 90 प्रतिशत तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि समन्वय, संवाद और पारदर्शिता के साथ SIR प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *