दर्दनाक हादसा: पैराफिट से टकरा कर खाई में गिरे बाइक सवार, एक की मौत

उत्तराखंड (मसूरी) : – देहरादून-मसूरी मार्ग के गलोगी पावर हाउस के पास एक बाइक पर सवार दो युवक पैराफिट से टकराकर खाई में जा गिरे। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मसूरी कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू में जुट गई।
मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई के बीच में फंसे युवक को बाहर निकाला और 108 की मदद से देहरादून अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जबकि मृतक युवक को खाई से निकालने में पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में प्रशासन की हाई लेवल बैठक..
haldwani_पनियाली में फिर बाघ का खूनी हमला, महिला को मार डाला
हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा SOP पर सरकार से मांगा जवाब,, 600 घोड़ों की मौत कैसे ?
उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..
Nainital : नशा कारोबार पर डबल एक्शन_ गिरफ्तारी भी, जिला बदर भी..