दर्दनाक : सड़क हादसे में एक बच्चे समेत 4 लोगो की मौत..2 गंभीर रूप से घायल..

बाड़मेर राजस्थान बाड़मेर ज़िले के मंडली थाना इलाके में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया है। मृतकों में 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कल्याणपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर हादसे पर गहरा दुख जताया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9 बजे माडपुरा-दुर्गापुरा मेगा हाइवे की सरहद पर हुआ। यहां ट्रेलर और कार में भीषण भिड़ंत हो गई। घटना के बाद सड़क पर कोहराम मच गया। वहीं, हादसे के बाद मेगा हाइवे के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे में कार सवार लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मंडली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू करवाया।

कोयले से भरा था ट्रेलर ……….
हादसे का शिकार कार गंगापुर से बालोतरा की तरफ आ रही थी। इसी दौरान उसकी ट्रेलर से भिड़ंत हो गई थी। कोयले से भरा ट्रेलर जोधपुर की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद ट्रेलर पलट गया। वहीं, कार चकनाचूर हो गई। घायलों का प्राथमिक उपचार कर जोधपुर रेफर कर दिया गया है। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है। मंडली पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है। मृतकों की शिनाख्तगी का प्रयास किए जा रहे हैं।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी डकैती कांड वाली नकली SOG को पकड़ेगी_रीयल स्पेशल 40..
SIR पर पैनिक होने की जरूरत नहीं! 15 सितंबर के बाद भी जुड़ सकता है नाम : ADM
खनन नियमावली को हाई कोर्ट में चुनौती_ रॉयल्टी वसूली निजी हाथों में क्यों ?
भीमताल प्राधिकरण के पेंच से परेशान_मंत्री कैड़ा ने CM के सामने उठाए मुद्दे
‘वननेस वन’ हल्द्वानी में 23 अगस्त को संत निरंकारी मिशन का जन आंदोलन