राज्यपाल गुरमीत सिंह ने माँ नयनादेवी मंदिर और गुरुद्वारे में टेका मत्था, कहा_यहां मिलता है सुकून।


उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जर्नल(से.नि.)गुरमीत सिंह ने नैनीताल पहुंचने के बाद आज माँ नयनादेवी मंदिर और गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें सुकून और अदभुत शक्ति मिलती है।

राज्यपाल सवेरे 9:30बजे माँ नयना देवी मंदिर पहुंचे जहां माँ नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, सुरेश मेलकानी, बसंत जोशी, मुख्य पुजारी बसंत बल्लभ पाण्डे, भुवन कांडपाल, नवीन चंद तिवारी ने राज्यपाल को मंदिर का मोमेंटो और चुन्नी भेंट कर स्वागत किया।
माँ के मंदिर में राज्यपाल को पूजा चंद्र शेखर तिवारी ने कराई। इसके बाद राज्यपाल सीधे गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के दर्शन को पहुंचे। राज्यपाल ने गुरुद्वारे में माथा टेककर प्रार्थना की। उन्होंने परिक्रमा कर पाठ में हिस्सा भी लिया।
गुरुद्वारे में मौजूद सभा के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह आनंद, जीत सिंह आनंद, अमरजीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, जगजीत सिंह, संदीप सिंह, सतनाम कौर, हरनाम सिंह आदि ने राज्यपाल को तलवार और मोमेंटो भेंट किया। इसके बाद राज्यपाल अपने बेहद कम कारवें के साथ सीधे लोक भवन के लिए निकल गए।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जर्नल(से.नि.)गुरमीत सिंह ने कहा कि नैनीताल के मंदिर और गुरुद्वारे में एक अलग ही ऊर्जा की अनुभूति होती है। कहा कि हमें विश्व की चुनौतियों से लड़ना है। गर्व है इस आज के भारत में, जो अलग ही मोड़/मार्ग पर चल रहा है।
हमारे राष्ट्र रूपी परिवार(भारत)ने 2047 का टारगेट बनाया है। हमरे युवाओं और मीडिया में एक क्रिएटिविटी और डायनामिज्म है। विश्व शांति के लिए भारत का बड़ा रोल है, क्योंकि हमने विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया है। कहा कि मुझे विश्वास है कि संस्कारवान भारत की युवा पीढ़ी चरित्र निर्माण में हिस्सा लेगी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch – नैनीताल घूमने आए और पूरा पनीर चुरा ले गए_बेशर्म करतूत कैमरे में कैद हो गई
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने माँ नयनादेवी मंदिर और गुरुद्वारे में टेका मत्था, कहा_यहां मिलता है सुकून।
सिर्फ कानून व्यवस्था नहीं, अब पुलिस कर्मियों की मानसिक सेहत पर भी फोकस
पद्मश्री अनूप साह और पार्थ शर्मा की मेहनत को अंतरराष्ट्रीय पहचान, ‘ग्रीन स्क्रीन’ में चमकेगी ‘दिव्य माँ’
उत्तराखंड में SIR शुरू होने वाला है_वोट बचाना है तो तैयार रखें ये दस्तावेज..