

नैनीताल – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम,यूवाईएसएम,एवीएसएम,वीएसएम (सेनि) 16 फरवरी (गुरूवार) से तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।
जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सांय 3ः30 बजे पंतनगर से कार द्वारा प्रस्थान कर सायं 5ः30 बजे राजभवन नैनीताल पहुॅचेंगे।
माननीय राज्यपाल सिंह 17 फरवरी को प्रातः 9ः30 बजे राजभवन से कैची धाम मन्दिर को प्रस्थान कर प्रातः 10ः15 बजे कैची धाम मन्दिर के दर्शन करेंगे। इकसे उपरान्त प्रातः 10ः45 बजे कैची धाम मन्दिर से घोडाखाल मन्दिर को प्रस्थान कर प्रातः 11ः10 बजे घोडाखाल मन्दिर में गोलू देवता मन्दिर के दर्शन करेंगे। राज्यपाल दोपहर 12ः20 बजे राजभवन नैनीताल में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा सायं 06ः10 बजे हनुमान गढी मन्दिर के दर्शन करेंगे। राज्यपाल रात्रि 08ः00 बजे विन्टेज ग्रीन बैंकट हॉल रामपुर रोड हल्द्वानी में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम राजभवन नैनीताल में करेंगे।
राज्यपाल 18 फरवरी (शनिवार) को प्रातः 09ः00 बजे राजभवन से कार द्वारा प्रस्थान कर कैलाखान हैलीपैड से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand_घर में पानी की एक टंकी और उसमें 27 सांप..होश उड़ गए परिवार के
रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक…
रामनगर छोई की बदहाल सड़क को लेकर राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात
OperationGoldenTrap – IPS के इनपुट पर SSP गणपति का चक्रव्यूह_5 करोड़ के जेवर…
Uttrakhand – निकाह से पहले ऐसी तकरार की पिता की धड़कनें थम गईं_ छतों से कूद कर भागे बाराती