उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र को राज्यपाल ने दिलाई शपथ_ओथ सेरेमनी – live


उत्तराखंड हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिला, जस्टिस गुहनाथन नरेन्द्र ने ली शपथ

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस गुहनाथन नरेन्द्र को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
जस्टिस नरेन्द्र की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की गई थी, और यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर आधारित था। 25 सितंबर 2024 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद, कानून मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हाईकोर्ट की रजिस्ट्रार जनरल कहकशा खान ने नोटिफिकेशन जारी किया था।
जस्टिस नरेन्द्र इससे पहले आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश थे और कर्नाटक उच्च न्यायालय में भी अपने वकालत के दिनों के बाद पदोन्नति पाकर न्यायाधीश बने थे।
उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर जस्टिस नरेन्द्र की नियुक्ति से पहले, जस्टिस रितु बाहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस मनोज कुमार तिवारी ने जिम्मेदारी संभाली थी। अब, जस्टिस नरेन्द्र इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन हो गए हैं ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


गीजर ठीक करने आया और अलमारी साफ कर गया! हल्द्वानी में बड़ा खुलासा_ 5 तोला सोना और ₹2.29 लाख बरामद
2027: भाजपा के लिए पांच सीटें, पांच बड़ी चुनौतियां_ क्या इस बार बदलेगा पैटर्न..?
उत्तराखंड में तबादला एक्सप्रेस, IAS-PCS के ट्रांसफर _17 अधिकारियों को नई तैनाती..
उत्तराखंड _17 IPS के तबादले..कई जिलों में नए कप्तानों की तैनाती, नैनीताल के नए SSP अर्पण यदुवंशी..
पहाड़ी उत्पादों की खुशबू और गीतों की मस्ती.. सरस मेले की स्टार नाइट में झूम उठा हल्द्वानी