“संकल्प से शिखर तक” : 38वें नेशनल गेम्स के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज़, सीएम ने मशाल को किया विदा


उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाले 38वें नैशनल गेम्स(राष्ट्र खेल)के सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मशाल रैली को भी विदा किया। सीएम ने कहा कि हल्द्वानी के आसपास प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय बनने जा रहा है।
गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में उपस्थित दर्शकों के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। ‘संकल्प से शिखर तक’ नामक इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने उनके क्षेत्र से इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने पर पी.एम.और सी.एम.का आभार जताया। इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बाच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने 14 से 23 वर्षों के बच्चों को अगली बड़ी चैंपियनशिप के लिए तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित हो रही इस राष्ट्र प्रतियोगिता से राज्य को एक नई पहचान मिलेगी।
सी.एम.पुष्कर सिंह धामी ने अपने अभिभाषण में कहा कि मशाल यात्रा खेल को बढ़ाने के साथ यहां के खिलाड़ियों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। इन खेलों के बाद देश और दुनिया में राज्य का नाम जाएगा। खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से मदद के साथ प्रदर्शन के लिए हमारी सरकार प्रेरित कर रही है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र और अंतराष्ट्रीय पटेल पर पदक लेने वालों को सरकारी नौकरी का प्रावधान किया जा रहा है। नौकरी में चार प्रतिशत का खेल कोटा भी शुरू किया गया है। राज्य में नए खेल मैदानों के साथ पुराने कार्यों को सुधारा जा रहा है। स्विमिंग पूल, साइकलिंग ट्रेक और शूटिंग रेंज बनाया जा रहा है। लोहाघाट में राज्य का प्रथम गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज खुलेगा।
उन्होंने ये भी कहा कि हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय बनने जा रहा है।
नैशनल गेम्स के चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ने के क्रम के अवसर पर विधायक बंशीधर भगत, राम सिंह केड़ा और दीवान सिंह बिष्ट, विश्व फेंसिंग फेडरेशन के नवनियुक्त पदाधिकारी राजीव मेहता, प्रमुख सचिव खेल अमित सिंह, ओलंपिक संघ पदाधिकारी, कुमाऊं आयुक्त, डी.आई.जी., डी.एम., एस.एस.पी.व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर