

टीवी के पॉपुलर क्राइम ड्रामा शो सीआईडी (CID) के एक्टर दिनेश फडनिस का निधन हो गया है। शो में एक्टर फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। पिछले कई दिनों से दिनेश फडनिस बीमार चल रहे थे। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
CID के फ्रेडी (दिनेश फडनीस) नहीं रहे, 15 दिन पहले ही थी शादी की सालगिरह।

टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। सीआईडी में फ्रेडी का मशहूर किरदार निभाने वाले दिनेश फडनीस अब इस दुनिया में नहीं हैं। वो कल रात से ही वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और लगभग 12 बजे के करीब उनकी मौत हो गई। 4 दिसंबर की रात उन्होंने आखिरी सांस ली। दिनेश फडनीस की पत्नी और बेटी का बुरा हाल है। 20 नवंबर को ही दिनेश फडनीस ने शादी की सालगिरह मनाई थी।
दोस्त ने दी निधन की खबर:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश की हालत गंभीर थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि फ्रेडी को दिल का दौरा पड़ा है जिसे उनके दोस्त दयानंद शेट्टी ने बताया की उनका लिवर डैमेज था। वहीं हाल ही में दिनेश के निधन की खबर भी उनके करीबी दोस्त दयानंद शेट्टी ने एक वेब पोर्टल के जरिए दी और बताया कि- ‘हां, ये सच है कि वह अब नहीं रहे। उन्होंने लगभग रात 12:08 बजे आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज होगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..