बदलेगी शहर के चौराहो की दशा..सैलानियों को करेगे आकर्षित..ज़िलाधिकारी ने की घोषणा..

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी नैनीताल 23 JANUARY 2021 GKM NEWS नैनीताल जिले का हल्द्वानी शहर अब आपको जल्दी नए स्वरूप में दिखाई देगा। स्थानीय वेशभूषा खानपान और संस्कृति से रूबरू कराता हुए शहर के सौन्दर्यकरण और डिजाइनिंग का बीड़ा उठाया है जिलाधिकारी सविन बंसल ने। कुमाऊं का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी शहर के 6 चौराहों का सौंदर्यकरण अत्याधुनिक तरीके से किया जाएगा। आने वाले सैलानियों को स्थानीय संस्कृति से रूबरू कराते हुए जगमग चौराहों को अतिक्रमण से भी मुक्त किया जाएगा।

इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें आधुनिक सुविधाएं और व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया की शहर और ग्रामीण इलाकों को लगभग 10 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक बनाने का काम जल्दी शुरू होगा और अगले पर्यटन सीजन से पहले चौराहों का सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।

बाइट- सविन बंसल जिलाधिकारी, नैनीताल

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *