

उत्तराखंड अगले साल 2024 में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। नौ नवंबर को गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के समापन पर राज्य को भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज मिलेगा। आईओए ने इस संबंध में शासन को पत्र लिखा है।
विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने कहा, ध्वज प्राप्त करने के लिए विभागीय मंत्री रेखा आर्य के साथ ही विभाग की पूरी टीम गोवा जाएगी, जो उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने शासन को लिखे पत्र में कहा, राष्ट्रीय खेलों के अगले मेजबान होने के नाते उत्तराखंड को भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज दिया जाएगा।
कहा, ध्वज प्राप्त करने के लिए गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों के समापन पर प्रतिनिधि को भेजा जाए। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा, राज्य को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिलना सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। यह शीर्ष नेतृत्व के कुशल प्रतिनिधित्व एवं सीएम धामी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने कहा, राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज मिलने के बाद खेलों की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल पर बड़ा अपडेट..
Nainital_लगातार बारिश से नैनीझील लबालब,स्काडा गेट से छोड़ा जा रहा पानीVideo
Haldwani_बनभूलपुरा में वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई..
उत्तराखंड के इस जिले में कुत्तों का डर, यहां स्कूल चार दिन बंद रहेंगे..
हल्द्वानी में बड़ा कांड,बदमाशों ने कहा हम पुलिस हैं_ 8 लाख कैश, सोना और मोबाइल लूट कर फरार..