Haldwani में KTM बाइक वाले झपटमार गैंग का गेम ओवर_लाखों के मोबाइल मिले..Video

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी (नैनीताल) |
बनभूलपुरा पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए झपटमार गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया है।

कैसे खुला पूरा मामला?

03 अप्रैल की रात कैंचीधाम से यात्री छोड़कर लौट रहे जुबैर आलम से रेलवे स्टेशन तिराहे के पास KTM बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल छीन लिया।

इस मामले में थाना बनभूलपुरा में FIR दर्ज की गई। इसके अलावा एक दिन पहले भी रोडवेज के पास मोबाइल झपटने की घटना सामने आई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर गठित टीम ने CCTV फुटेज खंगाले संदिग्धों से पूछताछ की और कुछ ही घंटों में गौला पार्किंग के पास से आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी:फैजान अली (19 वर्ष), निवासी जवाहर नगर

क्या-क्या हुआ बरामद?

KTM Duke बाइक (UK04 AR 6839)
06 मोबाइल फोन (Samsung, Redmi, Oppo, Poco, OnePlus, Motorola)

कुल बरामदगी की कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।

कई वारदातों का खुलासा_पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गिरोह

रोडवेज, रेलवे स्टेशन, बेस अस्पताल, KMOU स्टेशन और राजपुरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

इस सफल कार्रवाई पर SSP ने पुलिस टीम को ₹1500 नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सतर्क रहें,, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें,,किसी भी आपात स्थिति में 112 पर तुरंत संपर्क करें।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *