नैनीताल जिले में चौथी महिला को खूंखार जानवर ने मार डाला_कैमरा ट्रैप, गश्त और मुआवजा मिलेगा


उत्तराखण्ड के भीमताल क्षेत्र में वन्यजीव हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घास काटने जंगल गई 60 वर्षीय महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का शव आज सुबह जून स्टेट के जंगल में मिला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और स्थानीय मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों के अनुसार 60 वर्ष की गंगा देवी हर रोज की तरह मवेशियों का चारा लाने जून स्टेट से लगे जंगल में गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के साथ गंगा देवी की काफी खोजबीन की, लेकिन रात तक कुछ पता नहीं चला।
जंगल में छानबीन के दौरान आज सुबह घर से 3 किलोमीटर दूर उनका शव मिला। वन विभाग का कहना है कि इस क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाने के साथ ही गस्त की जाएगी और परिवार को उनके नुकसान पर मुआवजा दिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक है, जिस कारण यह घटना सामने आई है। उन्होंने इस आदमखोर वन्यजीव को काबू करने की मांग की है।
हाल में हुई तीन जानलेवा घटनाओं के बाद, जिले के इस पहाड़ी क्षेत्र में वन्यजीवों के खिलाफ दहशत बनी हुई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




विश्व के टॉप वैज्ञानिकों में शामिल हुईं प्रो. वीना पाण्डे, कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला वैश्विक गौरव
Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..