पटवाडांगर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के मेरु परिसर का शिलान्यास_ शिक्षा और शोध का नया हब

ख़बर शेयर करें

नैनीताल।

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम ऊषा) के तहत कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए मेरु परिसर का शिलान्यास सोमवार को पटवाडांगर में उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। इस दौरान संरक्षित पटवा उद्यान का लोकार्पण भी किया गया।

करीब 45 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले इस आधुनिक परिसर में दो अकादमिक ब्लॉक, छात्र-छात्राओं के लिए दो छात्रावास और चार उत्कृष्ट शोध केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यह परिसर उत्तराखंड को शोध, नवाचार, स्टार्टअप, आयुष, जैव प्रौद्योगिकी और आधुनिक विज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।

उन्होंने कहा कि हिमालयी औषधीय पौधों और वेलनेस लाइफस्टाइल पर होने वाला शोध स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने बताया कि पीएम ऊषा योजना के तहत कुमाऊं विश्वविद्यालय को 100 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है। जमीन की कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने पटवाडांगर में 26.4 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है, जहां आधुनिक शिक्षण एवं शोध सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, विश्वविद्यालय प्रशासन, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *