Ad

थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

थराली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का दुखद निधन हो गया है। वे पिछले तीन महीनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज पहले दिल्ली और फिर देहरादून के एक अस्पताल में चल रहा था।

ADVERTISEMENTSAd

बीमारी से लंबी जद्दोजहद के बाद उन्होंने देहरादून स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सदैव अग्रणी रही मुन्नी देवी शाह ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता से गहरा जुड़ाव बनाए रखा।

उनका अंतिम संस्कार आज कर्णप्रयाग के संगम तट पर किया जाएगा, जहाँ क्षेत्रवासियों और समर्थकों की भारी उपस्थिति की संभावना है। स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और शुभचिंतक उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *