पूर्व सांसद के.सी सिंह बाबा के पौत्र को मिली शेरवुड की कैप्टंसी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के पूर्व सांसद के.सी.सिंह बाबा का पौत्र सोमेश्वर राज चंद सिंह बना प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज का कॉलेज कैप्टन। योग्य मानते हुए सोमेश्वर को बॉयज कैप्टन और प्रणति नौटियाल को गर्ल्स कैप्टन बनाया गया है।


नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे राजा के.सी.सिंह ‘बाबा’ ने प्रसिद्ध सैंट जोसफ कॉलेज से अपनी शिक्षा ग्रहण की जिसके बाद वो नैपाल में काठमांडू की त्रिभुवन विश्वविद्यालय गए। उनकी मौसी की शादी नैपाल के राजा त्रिभुवन से हुई थी। के.सी.सिंह की मां रानी पद्मा देवी और पिता काशीपुर के राजा हरिचंद राजसिंह थे। उनकी एक मौसी बीरापुर के राजा के घर ब्याई थी।

के.सी.सिंह ‘बाबा’ की एक लड़की और दो बेटे हैं। उनके दोनों बेटों ने शेरवुड से ही पढ़ाई की। जुड़वा बेटों में बड़ा सोमेश्वर के पिता नरेंद्र चंद सिंह काशीपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी थे।


शेरवुड कॉलेज ने अलग अलग हाउस के कैप्टन बनाकर बच्चों को जिम्मेदारियां का बोध करना सिखाया है। प्रिंसिपल अमनदीप संधू ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर टीचर, स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *