पूर्व सीएम हरीश रावत की तबियत बिगड़ी,ICU में भर्ती..


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ थीं, लेकिन मंगलवार देर रात उनकी तबियत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया है, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निरंतर निगरानी कर रही है।
चिकित्सकों के अनुसार, हालांकि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है, लेकिन उन्हें अभी भी कड़ी निगरानी में रखा गया है। इस खबर के बाद उत्तराखंड के कई नेताओं ने हरीश रावत के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। हरीश रावत न केवल राज्य के एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्तित्व हैं, बल्कि उनकी सक्रियता और योगदान उत्तराखंड की राजनीति में लगातार महत्वपूर्ण रहा है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..
हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..