राष्ट्रपति भवन में पहली बार सात फेरे,दुल्हन बनेगी MP की बिटिया_ पूनम गुप्ता कौन हैं..


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की असिस्टेंट कमांडेंट, पूनम गुप्ता का विवाह 12 फरवरी को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में होगा। यह राष्ट्रपति भवन में पहली बार है जब किसी वर-वधू को सात फेरे लेने का मौका मिलेगा। पूनम, जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) के रूप में सेवा दे रही हैं, जम्मू-कश्मीर के असिस्टेंट कमांडेंट अविनाश कुमार से परिणय बंधन में बंधेंगी।
असिस्टेंट कमांडेंट पूनम के पिता शिवपुरी की श्रीराम कॉलोनी में रहते हैं. वे नवोदय विद्यालय मगरौनी में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं. पूनम के सौम्य व्यवहार और मृदुल वाणी व कर्तव्य निष्ठा से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रभावित हैं. जब उन्हें पूनम का रिश्ता पक्का होने की जानकारी मिली तो उन्होंने विवाह राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर से करने का निश्चय कर लिया. अब गिने चुने अतिथियों की मौजूदगी में यह विवाह 12 फरवरी को संपन्न होगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani – नैनीताल जिले में 80% मैपिंग पूरी, अगले माह से SIR प्रक्रिया शुरू..
उत्तराखण्ड में अर्ली वार्निंग सिस्टम होगा और मजबूत..
शर्मनाक : देहरादून में दफ्तर के भीतर अधिकारी पर हमला,, शिक्षा निदेशक घायल..
घर की रसोई से शुरू हुआ सफर_हल्द्वानी की प्रीति सैनी बनीं सफलता की नई पहचान
सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..