पहले बेटी, अब 14 साल के बेटे की मौत_गहरे सदमे में मां ने जान दे दी


उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक बेहद दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। 14 वर्षीय बेटे जतिन जोशी की अचानक मौत के बाद उसकी मां पूनम जोशी (44) की भी मौत हो गई। मां-बेटे की एक ही दिन हुई मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा है।
वड्डा क्षेत्र के मड़ेगांव निवासी जतिन जोशी कक्षा नौ का छात्र था। शनिवार सुबह वह रोज की तरह झौलखेत मैदान में दौड़ लगाने गया था। घर लौटते समय वह अचानक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार जतिन की मौत हृदयाघात से हुई।
बेटे की मौत की खबर से मां पूनम गहरे सदमे में चली गईं। अस्पताल से निकलने के बाद वह टैक्सी से घाट पहुंचीं और वहां सरयू नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव की पहचान परिजनों से कराई।
बताया गया है कि परिवार पहले भी एक बड़े दुख से गुजर चुका था। करीब दो वर्ष पहले पूनम की बड़ी बेटी की मधुमेह के कारण मौत हो गई थी। पूनम के पति कैलाश चंद्र जोशी असम राइफल्स में त्रिपुरा में तैनात हैं, जबकि बेटी मध्य प्रदेश में नौकरी करती है।
घटना के बाद मड़ेगांव में शोक की लहर है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पहले बेटी, अब 14 साल के बेटे की मौत_गहरे सदमे में मां ने जान दे दी
फर्जी प्रमाणपत्र पर CM धामी का सख्त एक्शन, 8 अभ्यर्थियों के प्रवेश निरस्त
9 अक्टूबर को हल्द्वानी में व्यापारियों का बड़ा जुटान, मुख्यमंत्री संवाद की तैयारी तेज
रिसर्च लैब तक पहुंची कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रों की उड़ान
प्रमोशन और नई जिम्मेदारी के साथ हल्द्वानी CO अमित कुमार सैनी की विदाई..