दून में फायरिंग_ रिटायर्ड ब्रिगेडियर के सीने में लगी गोली, मौत


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से फायरिंग की घटना सामने आ रही है ताबड़तोड़ गोलियों की आवाजों से इलाके में हड़कंप मच गया।
आज सुबह रोड रेज में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना राजपुर रोड के पास सिनोला और जौहरी गांव के बीच की है। तुला ग्रीन अपार्टमेंट जाखन निवासी 74 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी रोज की तरह सुबह करीब 6:39 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।
जानकारी के मुताबिक, मसूरी रोड पर मालसी के पास दो कार सवारों के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने दूसरी कार (फॉर्च्यूनर) को रोकने के लिए उसके टायरों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली वहां से गुजर रहे ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के सीने में लग गई।
गंभीर रूप से घायल ब्रिगेडियर को तुरंत मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, फायरिंग के बाद फॉर्च्यूनर कार जोहड़ी गांव के पास बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने कार में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में फॉर्च्यूनर सवार दो लोग भी घायल हुए हैं।
देहरादून पुलिस के मुताबिक, आज सुबह 6:50 बजे कंट्रोल रूम को जोहड़ी गांव में फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल कंट्रोल के उच्च अधिकारियों और थाना राजपुर को जानकारी दी गई।
घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी व अन्य अधिकारी एवं राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि मसूरी रोड स्थित मालसी क्षेत्र में एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार और एक स्कॉर्पियो में सवार व्यक्तियों के बीच वाहन को पास न देने को लेकर विवाद हुआ था।
राजपुर रोड (सिनोला) जौहरी गांव के पार्षद सागर लामा ने बताया कि सुबह करीब 6:40 बजे सूचना मिली कि सिनोला की ओर से तेज रफ्तार में एक सफेद फॉर्च्यूनर और एक काली स्कॉर्पियो आ रही हैं। स्कॉर्पियो में सवार एक युवक अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था।
दोनों वाहन एक सहकारी बैंक के पास से गुजरे, जहां रिटायर्ड ब्रिगेडियर अपने साथियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर थे। इसी दौरान उन्हें सीने में गोली लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क पर अन्य लोगों की जान को भी खतरा पैदा हो गया और इसी दौरान फॉर्च्यूनर कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो में सवार करीब 10-12 लोगों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से लोगों पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पूरे जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




दून में फायरिंग_ रिटायर्ड ब्रिगेडियर के सीने में लगी गोली, मौत
नैनीताल में जल विरासत पर मंथन_भारत-नेपाल एक मंच पर
उत्तराखंड में मदरसों की व्यवस्था में बड़ा बदलाव : 11 सख्त नियम अनिवार्य
अल्मोड़ा के देघाट में दर्दनाक हादसा,दो घरों के चिराग बुझ गए..
उत्तराखंड – बड़ी कार्रवाई_40 गिरफ्तार, पूरी चौकी सस्पेंड