महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में लगी आग.. CM योगी मौके पर पहुंचे_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

प्रयागराज में महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि आग टेंट में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद लगी और देखते ही देखते 18-19 टेंट जलकर खाक हो गए हैं. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां लगीं। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें आग पर काबू पाने के लिए आसपास के हिस्से को खाली करवाया. आग शास्त्री पुल और रेलवे पुल के बीच के इलाके में लगी . ये पूरा इलाका महाकुंभ मेला क्षेत्र में आता है. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. घटना के बाद CM योगी मौके पर पहुंचे हैं। उच्च अधिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल का जायज़ा लिया है।

खबर अपडेट हो रही है

बताया जा रहा है। प्रयागराज में महाकुंभ के मेला क्षेत्र में शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में ये आग लगी। अफसरों के मुताबिक, खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। इसके बाद कई सिलेंडर ब्लास्ट हो गए।
आग बुझाने के लिए 12 फायर ब्रिगेड भेजी गई थीं। एक घंटे के भीतर ही फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। आग में 50 टेंट जल गए। एक संन्यासी के एक लाख रुपए के नोट भी जल गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया।

फायर ऑपरेशन के लिए तैनात है AWT, 50 फायर

फाइटिंग पोस्ट महाकुंभ नगरी में फायर ऑपरेशंस के लिए एडवांस्ड फीचर वाले 4 आर्टिकुलेटिंग वॉटर टावर (LWT) तैनात की गई हैं। इनमें वीडियो-थर्मल इमेजिनिंग जैसा एडवांस सिस्टम है। इसका इस्तेमाल बहुमंजिली और ऊंचाई वाले टेंट की आग बुझाने के लिए किया जाता है। LWT 35 मीटर की ऊंचाई तक आग बुझा सकती है।

महाकुंभ मेला क्षेत्र को फायर फ्री बनाने के लिए यहां 350 से ज्यादा फायर ब्रिगेड, 2000 से ज्यादा ट्रेंड मैनपावर, 50 अग्निशमन केंद्र और 20 फायर पोस्ट बनाए गए हैं। अखाड़ों और टेंट में फायर प्रोटेक्शन इक्विपमेंट लगाए गए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page