EXCLUSIVE (जिम कार्बेट) : देखिये कैसे लंगूर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा बाघ..रोमांचक video


रामनगर ( नैनीताल) : विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क बाघों के लिए जाना जाता है. बाघों के दीदार के लिए हर वर्ष लाखों पर्यटक देश विदेश से कॉर्बेट नेशनल पार्क पहुंचते हैं. कभी-कभी इन पर्यटकों को ऐसे दृश्य का सामना भी हो जाता हैं, जिससे वह रोमांचित भी हो जाते है। ऐसे रोमांचित दृश्यों को देखना वैसे पर्यटकों के लिए आम बात नही है। जिसे देखकर आंखे भी खुली की खुली रह जाए ऐसा ही एक नजारा कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन से सामने आया है. जहां एक बाघ शिकार के लिए लंगूर का पीछा करता है. इतना ही नहीं लंगूर को पकड़ने के लिए बाघ पेड़ पर भी चढ़ जाता है. जिसका वीडियो पर्यटको ने पार्क में सफारी करते वक्त अपने कैमरे में कैद कर लिया. जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पार्क उपनिदेशक का कहना है कि ऐसा सामन्यतः हो जाता है। कि अपने शिकार का पीछा करते हुए फ्लो में वह कुछ ऊंचाई तक पेड़ में चढ़ जाते है।
Byte.-राहुल (निदेशक सीटीआर)


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड बजट सत्र live _ कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा..
Uttrakhand : बस- ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो आपस में भिड़े,कई वाहनों में लगी आग_महिला की मौत..Video
नन्हे कदमों के लिए खुशियों का मंच_अनुराग अकादमी में फन फिएस्टा
T20 वर्ल्ड कप : भारत बना वर्ल्ड चैंपियन..
Physically Fit, Mentally Hit: महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त बनने का मंत्र