एक युग का अंत.. हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र नहीं रहे..


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और हिंदी सिनेमा के ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. समाचार एजेंसी IANS ने ये खबर दी है. उनके स्वास्थ्य को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इस बीच धर्मेंद्र के घर से एक एंबुलेंस को निकलते देखा गया है जो सीधे श्मशान घाट पहुंची. उनके परिवार के लोग भी पहुंचे हैं।
धर्मेंद्र 89 साल के थे. कुछ समय से वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया और डॉक्टरों ने बताया था कि आगे का ट्रीटमेंट उनके घर पर ही किया जाएगा।
धर्मेंद्र जुहू में देओल बंगले में रह रहे थे, उनके बेटे सनी देओल उनके साथ थे. उनकी पहली पत्नी प्रकाश और पहली शादी से हुई बेटियां भी उनके घर पर उनके आस-पास थीं. एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे हैं. जाने-माने एक्टर धर्मेंद्र की हेल्थ पर ऑफिशियल बयान का इंतजार है।

फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के निधन को लेकर पोस्ट किया, “यह एक युग का अंत है… एक बहुत बड़ा मेगा स्टार… मेनस्ट्रीम सिनेमा में एक HERO का रूप… बहुत हैंडसम और सबसे रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस… वह इंडियन सिनेमा के एक असली लेजेंड हैं और हमेशा रहेंगे… सिनेमा के इतिहास के पन्नों में खास और शानदार तरीके से मौजूद हैं…”
300 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम
धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय सितारों में से एक रहे. 7 दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, जिनमें ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘धरम वीर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. उनके डायलॉग्स आज भी खूब दोहराए जाते हैं, जिसमें शोले का ‘बसंती इन कुत्तों के आगे मत नाचना’ सबसे ज्यादा हिट रहा है।
अगले महीने रिलीज होगी आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव थे. उन्हें कुछ वक्त पहले फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘तेरी बातों… में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था. वो अब अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ में भी नजर आने वाले हैं. ये एक्टर की आखिरी फिल्म है, जो इसी साल 25 दिसंबर को रिलीज होगी. अफसोस इस बात का है कि फिल्म रिलीज से पहले ही धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…