हल्द्वानी से हरिद्वार तक बनेगा एलिवेटेड रोड,लालकुआं बाईपास को मंजूरी..


हल्द्वानी: कुमाऊं के लिए बड़ी राहत और विकास को नई रफ्तार देने वाली खबर सामने आई है। नैनीताल–उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने बताया कि हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड के निर्माण को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से मंजूरी मिल गई है। विभाग ने इस परियोजना की DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सांसद भट्ट के अनुसार, DPR बनने के बाद परियोजना के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे। उनका कहना है कि एलिवेटेड रोड तैयार होने के बाद हल्द्वानी से हरिद्वार का सफर सिर्फ 2 से 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों और पर्यटकों दोनों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
इसी के साथ,लालकुआं बाईपास के लिए भी विभाग ने मंजूरी दे दी है। बाईपास निर्माण की DPR तैयार करने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बाईपास बनने से लालकुआं में बढ़ते ट्रैफिक दबाव में कमी आएगी और वाहनों की आवाजाही और भी सुगम हो जाएगी।
सांसद भट्ट ने कहा कि यह दोनों परियोजनाएँ कुमाऊं क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटन और व्यापारिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : दीक्षा मर्डर केस, धर्म छुपा कर शादी फिर हत्या_ ऋषभ उर्फ इमरान दोषी करार..
haldwani – रेलवे मामला : सुप्रीम कोर्ट ने बनभूलपुरा में ऑन-साइट कैंप लगाने के दिए निर्देश..
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में साइनाइड बम,,बड़े धमाके की धमकी_स्टूडेंट में हड़कंप..
उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार, पहली बोर्ड बैठक में बड़े निर्देश
सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा पर सख्त रुख : सीएम ने एसओपी बनाने के दिए निर्देश