चुनाव खत्म अब झेलो महंगाई_ 3071 में मिलेगा कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹ 993 का झटका..


देश के पांच राज्यों में चुनावी शोर थमते ही आम जनता और कारोबारियों पर महंगाई का बड़ा झटका पड़ गया। 1 मई से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में एक साथ ₹993 तक की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। राजधानी दिल्ली में अब यही सिलेंडर ₹2,078.50 से बढ़कर सीधे ₹3,071.50 का हो गया है।
होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और छोटे कारोबारियों के लिए यह बढ़ोतरी किसी आर्थिक हमले से कम नहीं मानी जा रही। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों की आग अब भारत की रसोई और कारोबार तक पहुंच चुकी है।
हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और दिल्ली में यह अब भी ₹913 में उपलब्ध रहेगा। लेकिन विशेषज्ञ मान रहे हैं कि कमर्शियल सिलेंडर की इस ऐतिहासिक बढ़ोतरी का असर जल्द ही खाने-पीने की चीजों और बाजार की कीमतों पर दिखाई दे सकता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…