अधिकारियों के ट्रांसफर पर निर्वाचन आयोग का सख़्त रुख़ .. मुख्य सचिव को लेटर जारी



उत्तराखंड में विभिन्न विभागों में धारा 27 के तहत किए गए ट्रांसफर को लेकर अब निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है मुख्य चुनाव अधिकारी सौजन्या ने मुख्य सचिव एसएस संधू को पत्र लिखकर कहा है कि
अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति के पत्र संख्या: 44 / उ०अ०क०शि०स०स०/ दिनांक 11.01.2022 (प्रति संलग्न ) का संज्ञान लेने का कष्ट करे जिसके माध्यम से उत्तराखण्ड अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान में विधान सभा चुनाव आचार संहिता से पूर्व चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों एवं जनहित / कार्यहित का हवाला देते हुए कई विभागों में स्थानान्तरण सत्र शून्य होने के बावजूद अधिनियम की धारा 27 (1) के विपरीत अत्यधिक स्थानान्तरण कार्मिकों / अधिकारियों के किये गये हैं। चुनाव आयोग की आड़ में किये गये नियम विरुद्ध स्थानान्तरण होने के फलस्वरूप प्रदेश के कार्मिकों में अत्यन्त रोष व्याप्त हो रखा है।
उपरोक्त शिकायत स्थानान्तरण अधिनियम से सम्बन्धित है तद्क्रम में नियमानुसार अग्रेत्तर कार्यवाही किये जाने हेतु सादर प्रेषित।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित
यूजीसी बिल के विरोध में हल्द्वानी में सड़कों पर उतरा सवर्ण शक्ति संगठन
BJP विधायक काऊ के खिलाफ FIR दर्ज,, शिक्षा निदेशक ने कहा_जानलेवा हमला..
Haldwani – नैनीताल जिले में 80% मैपिंग पूरी, अगले माह से SIR प्रक्रिया शुरू..