उत्तराखंड में भूकंप के झटके, 3.5 मैग्नीट्यूड की तीव्रता…


उत्तराखंड की धरती एक बार फिर कांप उठी। शुक्रवार शाम 7:16 बजे पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के छापरी क्षेत्र में बताया जा रहा है, जो धारचूला से सटा हुआ है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पिथौरागढ़ के अनुसार, अभी तक भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, पिथौरागढ़ जिला भूकंपीय दृष्टि से अति संवेदनशील माना जाता है और यह जोन-5 में आता है।
भूकंप का केंद्र धरती से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था, जिसके कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में झटके काफी तेज महसूस किए गए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में करवा चौथ पर कल सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी..
रेलवे ट्रैक पर हाथी की दर्दनाक मौत,वन विभाग में हड़कंप..Video
₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट_धामी सरकार ने खोला खजाना..
विवेचना में देरी की तो सस्पेंड होंगे अधिकारी_ SSP नैनीताल का सख्त फरमान
हल्द्वानी बेस अस्पताल_ CT स्कैन बंद, OT पर ताला और कूड़े के ढेर..मरीज कहां जाएं ?