खाई में गिरा डंपर,ड्राइवर की मौके पर मौत..


उत्तराखंड के कोटद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। जिसमें चालक की मौके पर मौत हो गयी। रेत, बजरी व सीमेंट लेकर कोटद्वार से संगलाकोटी जा रहा डंपर कोटद्वार- दुगड्डा हाईवे पर आमसौड़ के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को दुगड्डा चौकी इंचार्ज किशन दत्त शर्मा ने बताया कि शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे कोटद्वार से डंपर संख्या यूके 14 सीए 3453 रेत, बजरी व सीमेंट लेकर संगलाकोटी के लिए निकला। ट्रक में चालक के अलावा कोई नहीं था।
इस बीच डंपर आमसौड़ के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। रात को जब डंपर संगलाकोटी नहीं पहुंचा तो डंपर मालिक ने पुलिस को सूचित किया।पुलिस के खोजबीन करने पर डंपर खाई में गिरा मिला। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम की मदद से चालक के शव को खाई से निकाला गया।
चालक की पहचान धीरेन्द्र उर्फ धीरू, पुत्र नरेन्द्र रावत, निवासी ग्राम भिंगवाड़ कोटद्वार के रूप में हुई। पुलिस द्वारा पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल