भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में चालक की आग में जलकर मौत_Video


देहरादून : विकास नगर के शिमला बाईपास रोड पर मटक माजरी तिराहा से आगे दो बड़े ट्रकों की भीषण टक्कर के कारण एक चालक की जलकर मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात के समय की है।
सूचना मिलते ही चौकी कुल्हाल से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों की जांच की, तो पाया कि एक ट्रक के चालक की वाहन में जलकर मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान पवन कुमार साहिब, निवासी जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। शव को तत्काल उप जिला चिकित्सालय विकास नगर भेजा गया।
दूसरे वाहन का चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया, और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस वाहन नंबरों से चालक और वाहन मालिक की जानकारी जुटा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..