द्रोपदी मुर्मू ने जीती रायसीना हिल्स की रेस, बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति

ख़बर शेयर करें

देश के 15वें राष्ट्रपति के नाम का इंतजार अब ख़त्म हो चुका है. 15वें राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मू को जीत मिली हैं. वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनी हैं. अभी तक इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था. इस पद तक कोई भी आदिवासी महिला नहीं पहुंच पाई है. दौपदी मुर्मू की जीत के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं.

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के पहले राउंड के बाद जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक सांसदों के कुल वैध मतों की संख्या 748 थी, जिनमें से 540 द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में हैं, और 204 वोट विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हासिल हुए हैं. 15 वोटों को अवैध घोषित किया गया है.

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इस चुनाव में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने विपक्षी प्रतिद्वंदी को करारी शिकस्त दी है। आपको बता दें कि मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं हैं। उनका कार्यकाल अगले 5 सालों के लिए होगा। द्रौपदी मुर्मू को 5,77777 वोट मिले। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया है।

द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा में दो बार विधायक और एक बार राज्यमंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं। राज्यपाल के तौर पर 5 साल का उनका कार्यकाल 18 मई 2020 को पूरा हो गया था, लेकिन कोरोना के कारण राष्ट्रपति द्वारा नई नियुक्ति नहीं किए जाने के कारण उनके कार्यकाल का स्वत: विस्तार हो गया था। अपने पूरे कार्यकाल में वह कभी विवादों में नहीं रहीं।

सांसदों से मुर्मू को मिला जोरदार समर्थन


संसद भवन में आज सुबह 11 बजे वोटों की गिनती शुरु हो गई थी। राष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सांसदों के 748 मतों में से 540 मत पाकर आगे चल रही थीं, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 वोट ही मिल पाए। निर्वाचन अधिकारी पी.सी.मोदी ने कहा कि 15 सांसदों के मत अमान्य पाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि इस राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्येक सांसद के मत का मूल्य 700 है और मुर्मू को मिले कुल मतों का मूल्य 5,23,600 है, जो कि सांसदों के कुल वैध मतों का 72.19 प्रतिशत है, यह उनके पक्ष में ‘क्रॉस वोटिंग’ किए जाने का संकेत देता है। दूसरी ओर, सिन्हा के कुल मतों का मूल्य 1,45,600 था, जो कुल वैध मतों का 27.81 प्रतिशत है।

कल रामनाथ कोविंद के लिए विदाई रात्रिभोज देंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम 5:30 बजे से दिल्ली के होटल अशोका में निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए विदाई रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *