Nainital : नशा कारोबार पर डबल एक्शन_ गिरफ्तारी भी, जिला बदर भी..


Nainital – 300 नशीले इंजेक्शनों के साथ रफी गिरफ्तार
नैनीताल। जनपद में नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में चल रहे अभियान के दौरान लालकुआं पुलिस ने 300 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, सुभाषनगर बैरियर पर चेकिंग के दौरान मौ. रफी पुत्र शकील अहमद, निवासी उजालानगर बनभूलपुरा, को हिरासत में लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 150 Avil इंजेक्शन और 150 Buprenorphine Injection IP बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 38/26, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में नामजद रह चुका है। पूछताछ में उसने बरामद इंजेक्शन बहेड़ी फाटक, बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदने की बात स्वीकार की है। इस आधार पर मुकदमे में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
आदतन अपराधी कृपाल सिंह 6 माह के लिए जिला बदर
नैनीताल। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस ने आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं क्षेत्र के कृपाल सिंह उर्फ सोनू को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।
माननीय जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश पर थाना लालकुआं क्षेत्र के निवासी कृपाल सिंह उर्फ सोनू (जयपुर बीसा, हल्दुचौड़) को जनपद नैनीताल की सीमाओं से छह माह के लिए निष्कासित किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के निर्देशन में 24 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई। आदेश के तहत संबंधित व्यक्ति को बिना सक्षम अनुमति जनपद की सीमा में प्रवेश न करने की कड़ी हिदायत दी गई है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में छह मामले दर्ज हैं, जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं।
पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि आमजन में सुरक्षा और कानून के प्रति विश्वास कायम रह सके।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : नशा कारोबार पर डबल एक्शन_ गिरफ्तारी भी, जिला बदर भी..
Uttrakhand : बिल्डिंग बायलॉज में बड़े बदलाव की तैयारी..
Nainital : दीक्षा मर्डर केस, धर्म छुपा कर शादी फिर हत्या_ ऋषभ उर्फ इमरान दोषी करार..
haldwani – रेलवे मामला : सुप्रीम कोर्ट ने बनभूलपुरा में ऑन-साइट कैंप लगाने के दिए निर्देश..
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में साइनाइड बम,,बड़े धमाके की धमकी_स्टूडेंट में हड़कंप..