डीएम रयाल ने दिवंगत की अंतिम इच्छा पूरी की, धर्मशक्तू की देह शोध के लिए..


हल्द्वानी :
कमलुवागंजा निवासी और बीएसएनएल से एसडीओ पद से सेवानिवृत्त पुरमल सिंह धर्मशक्तू के निधन के बाद उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण कदम उठाया। सामाजिक कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले धर्मशक्तू मूल रूप से मुनस्यारी के टिमटिया गांव के निवासी थे।
धर्मशक्तू ने जीवनकाल में इच्छा व्यक्त की थी कि उनकी देह को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में शैक्षणिक एवं अनुसंधान कार्यों के लिए दान किया जाए। निधन के बाद उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह इस इच्छा को पूरा करना चाहते थे, लेकिन आवश्यक दस्तावेज पूरे न होने के कारण प्रक्रिया अटक गई।
परिजन देर शाम इस संबंध में डीएम रयाल से मिले। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत आदेश जारी किए और देहदान की अनुमति प्रदान कर दी। साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को सभी आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी ने उनकी देह को सम्मानपूर्वक शैक्षणिक व शोध कार्यों के लिए स्वीकार कर लिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खेलो मास्टर्स गेम्स 2026: उत्तराखंड 40+ टीम बनी चैंपियन
24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..