डी.एम.ने फ्लैट्स मैदान में नन्हें बैडमिंटन खिलाड़ियों से सुविधाओं के बदले मैडल मांगे,बच्चे तैयार…

उत्तराखण्ड में नैनीताल के फ्लैट्स मैदान का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बैडमिंटन खिलाड़ियों से सुविधाएं बढ़ाने के एवज में मैडल दिलाने का वादा लिया। उन्होंने खेल भवन के साथ मस्जिद के आगे हुए जलभराव के समाधान की जानकारी भी ली।
बुधवार शाम को जिलाधिकारी फ्लैट्स मैदान के समतलीकरण और खेल भवन(पूर्व डी.एस.ए.भवन)का निरीक्षण करने पहुंची।जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मैदान और पार्किंग के समतलीकरण को देखने के बाद बैडमिंटन हॉल में जाकर वहां के सब जूनियर और जूनियर कैटेगिरी के बच्चों से खेल के लिए उनकी जरूरतें पूछी।
बच्चों ने उन्हें उचित लाइट, चेंजिंग रूम, वौशरूम, फ्लोर, छत की ऊंचाई और सीलन आदि की समस्या के समाधान के लिए कहा। साथ ही बच्चों ने बैडमिंटन हॉल के पीछे रुक रहे पानी और गंदगी की शिकायत की। जिलाधिकारी ने रूरल वैलफेयर डिपार्टमेंट(आर.डब्ल्यू.डी.)के अधिकारियों से सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने को कहा।
जिलाधिकारी ने खिलाड़ी बच्चों से बदले में क्या देने को पूछा तो उन्होंने मैडल देने का वादा किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को जिला स्तरीय मैडल के लिए छह माह और राज्य मैडल के लिए एक वर्ष का समय दिया। जिलाधिकारी ने उन्हें बरसाती मौसम के बाद कार्य शुरू होने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ नगर पालिका के वरिष्ठ सभासद मुकेश जोशी ‘मोंटू’, भाजपा नेता मोहित साह, अधिवक्ता प्रभाकर जोशी, बैडमिंटन कोच, गौरव नयाल, हॉकी कोच समेत पी.डब्ल्यू.डी.के ए.एक्स.एन.विवेक सक्सेना, ए.ई. जनौटी, जे.ई.विवेक धर्मसक्तु, एस.डी.एम.नवाज़िश खलिक, जल संस्थान के ए.ई. डी.एस.बिष्ट, कोतवाल हेम चंद पंत आदि रहे।
जिलाधिकारी ने जाते वक्त मस्जिद के आगे जलभराव की समस्या के समाधान का विवरण भी लिया। जिलाधिकारी ने नैनीताल की खेल संस्थाओं से कहा है कि वो कुछ दिनों में खेल मैदान सही होने के बाद खेल विभाग से अनुमाती लेकर अपनी प्रतियोगिताएं कराएं।
वंदना सिंह ने कहा कि मैदान के समतलीकरण का काम तेजी से कराया जा रहा है, तांकि मेला और खेल प्रतियोगिताएं अच्छे से सम्पन्न हों।
यहां सीवर लाइन का काम किया गया है जो समापन की ओर है। कहा कि बैडमिंटन कोर्ट में बच्चों ने समस्याएं बताई जिनके समाधान के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




स्ट्रीट वेंडरों का सामान जब्त करने और तोड़ने का अधिकार इनको नहीं है_हाईकोर्ट में सुनवाई..
युवा भारत_ कैंची धाम से एरीज तक, सीख का अनूठा सफर..
उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पिकअप खाई में गिरा_तीन महिलाओं की मौत पांच घायल
हल्द्वानी में बड़ा धोखा हुआ,, SSP के पास पहुंचे लोग_फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
दीपक कुमार ने मुस्लिम दुकानदार को बचाया था_अब परेशानियों से घिरे..