भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने उत्तराखंड में पार्टी के पुराने और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और समर्पण के बल पर भाजपा प्रदेश में दो बार सत्ता तक पहुंची, आज वही कार्यकर्ता संगठन में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

भुवन भट्ट ने कहा कि पिछले 35 वर्षों से पार्टी से जुड़े निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित सम्मान और जिम्मेदारियां नहीं मिल रही हैं। उनका आरोप है कि बाहर से आए नेताओं और दल बदलकर भाजपा में शामिल हुए लोगों को महत्वपूर्ण पद और दायित्व दिए जा रहे हैं, जबकि वर्षों से पार्टी के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ता केवल कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं, भीड़ जुटाने और प्रचार-प्रसार तक सीमित होकर रह गए हैं।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्थिति और भी चिंताजनक है। स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की मनमानी बढ़ रही है और आम जनता के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है। इससे जनता और संगठन दोनों में असंतोष का माहौल बन रहा है।

भुवन भट्ट ने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि समर्पित और जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन में उनकी मेहनत और योगदान के अनुरूप स्थान दिया जाए। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित कर जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाए।

उन्होंने संगठन को चेताया हैं कि यदि जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान और मनोबल लगातार कमजोर होता रहा तो इसका असर संगठन की मजबूती और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर भी पड़ सकता है। संगठन की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं और उनकी अनदेखी किसी भी राजनीतिक दल के लिए शुभ संकेत नहीं है।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *