पूर्णागिरि दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, दो की मौत, कई घायल


उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में एक दुःखद सड़क हादसा सामने आया है। मां पूर्णागिरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक इको वैन खटीमा के पहेनिया-कुटरी बाईपास पर अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा उस समय हुआ जब वाहन चालक ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया।
वाहन असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
हादसे के समय इको वैन (नं. यूपी 87 एक्स 0086) में सवार नौ लोग यूपी के कासगंज और बुलंदशहर जिलों से थे, जो मां पूर्णागिरी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे और फंसे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकालने में मदद की।
सूचना मिलने पर कोतवाल खटीमा मनोहर सिंह दसौनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:
गुड्डी देवी (61) पत्नी धर्मेंद्र सिंह, निवासी सिढ़पुरा, कासगंज — इलाज के दौरान मौत
आशी (12) पुत्री बॉबी, गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत
अभि (17), हालत गंभीर, पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती
नीरज गरिमा (27), अर्थव (9), आदित्य (14), राहुल (30) — हल्की चोटें, प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी
रामेश्वर, निवासी बुलंदशहर — मामूली घायल
कार चालक सूरज सिंह, निवासी ग्राम भैसड़ा, कासगंज को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।
कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल