नैनीताल में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद,आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग_Video


नैनीताल में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक घटना ने पूरे जनपद को हिला कर रख दिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही नैनीताल पुलिस ने अत्यंत गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही की है। पुलिस द्वारा न केवल तत्काल FIR दर्ज की गई, बल्कि आरोपित को त्वरित रूप से गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विरोध में नैनीताल के लगभग सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बन्द रहे और हिंदूवादी संगठनों ने मल्लीताल से तल्लीताल होते हुए आयुक्त कार्यालय कूच किया। यहां आरोपी के खिलाफ आयुक्त दीपक रावत को एक ज्ञापन देकर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई।
जुलूस में अभूतपूर्व संख्या में जुड़े लोगों ने नारेबाजी की और न्याय की मांग की। व्यापारियों ने शहर में रुके पर्यटकों के लिए अपनी तरफ से मुफ्त खाने की व्यवस्था की। इस दौरान पुलिस और गोपनीय तंत्र का बड़ी संख्या में जमावड़ा देखा गया। मुहिम में जय श्रीराम सेवा दल, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि हिंदूवादी संगठनों ने शिरकत की।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal