भारी तूफान और बारिश से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग..


भारी तूफान और बारिश से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित कर कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा से किसानों को हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की।
उन्होंने बताया कि कल क्षेत्र में आए भीषण तूफान, तेज बारिश एवं प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की आम, गेहूं सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस आपदा से किसानों की मेहनत और आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।
इसी संदर्भ में किसानों की समस्याओं को देखते हुए उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की गई। ज्ञापन में प्रशासन से आग्रह किया गया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें।
इस दौरान हेमू पडालिया जी (ग्राम प्रधान), वसीम भाई, टिकम मेहरा जी, संदीप बिनवाल जी, नीरज हाबिल जी, पुरन जोशी जी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में किसानों के हित में जल्द से जल्द राहत और मुआवजा प्रदान करने की मांग की।
सभी ने प्रशासन से अपेक्षा की कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र निरीक्षण कर किसानों की क्षति का सही आकलन किया जाए तथा सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराई जाए, जिससे किसानों को राहत मिल सके।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आंधी-ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, बीमा क्लेम में देरी से आक्रोश, मुआवजे की मांग
भारी तूफान और बारिश से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग..
भीषण सड़क हादसे में नैनीताल बैंक मैनेजर की मौत की खबर से शोक में डूबा गांव..
लीजेंड लीग क्रिकेट :सदर्न सुपर स्टार्स की धमाकेदार जीत,87 रन पर सिमटी इंडिया कैप्टन्स
उत्तराखंड में होटल-ढाबों से लेकर अस्पतालों तक कमर्शियल सिलेंडर का कोटा तय, SOP जारी