लिव इन में रह रहे दून के यू ट्यूबर और युवती की मौत_हत्या या आत्महत्या..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

लिव इन में रह रहे यूट्यूबर ने युवती को सातवीं मंजिल से फेंका, खुद भी जान, सोशल मीडिया पर फिल्म बनाते थे दोनों…..

बहादुरगढ़ के रूहिल रेजीडेंसी अपार्टमेंट में किराये पर रह रहे उत्तराखंड के यूट्यूबर युवक-युवती के बीच विवाद दोनों के अंत की वजह बन गया। शनिवार सुबह छह बजे सातवीं मंजिल की बालकनी से युवक ने गुस्से में पहले पार्टनर को फेंक दिया और फिर खुद भी कूद गया। दोनों ने दम तोड़ दिया।

युवक गर्वित सिंह उर्फ गैरी (25) देहरादून के दून एन्कलेव और युवती नंदिनी कश्यप (25) रायपुर रोड स्थित शांति विहार की रहने वाली थी। दोनों काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इन दिनों देहरादून सेबहादुरगढ़ में शार्ट फिल्म बनाने के लिए टीम के साथ महीने भर से ठहरे हुए थे। दोनों यूट्यूब पर अपना चैनल चलाते थे

किसी बात पर दोनों में हुआ था झगड़ा
अपार्टमेंट के फ्लैट बी-701 में गर्वित और नंदिनी के साथ पूरी टीम थी। पांच और लोग थे। गर्वित दो-तीन दिन से घर गया था। शनिवार अल सुबह लौटा था। वह फ्लैट में पहुंचा। वहां बाकी टीम सदस्य पार्टी कर रहे थे। इस बीच गर्वित कमरे में नंदिनी के पास पहुंचा। दोनों इसी कमरे में रहते थे।

कुछ देर बाद उनमें झगड़ा हो गया। दरवाजा अंदर से बंद था। वे झगड़ा करते हुए बालकनी में पहुंच गए। बाकी टीम के सदस्य उन्हें रोकने के लिए दूसरे कमरे की बालकनी में खड़े थे। बातचीत होती रही। एक सदस्य ने अनहोनी की आशंका में उनकी वीडियो बनानी चाही तो गर्वित ने रोक दिया। वह गुस्से में था। अगले ही पल उसने नंदिनी को ग्रिल के ऊपर से नीचे फेंक दिया। फिर खुद भी कूद गया। यह देख बाकी टीम सहम गई। सभी सीढ़ियों से नीचे दौड़े। जब पहुंचे तो दोनों जमीन पर अचेत थे। खून बिखरा था। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यूट्यूब पर हैं उनके कई सारे वीडियो


इधर, सेक्टर-छह थाना से पुलिस पहुंची। शव सिविल अस्पताल भेजे गए। पोस्टमार्टम रविवार को होगा। गर्वित और नंदिनी काफी समय से साथ थे। यूट्यूब पर उनके कई सारे वीडियो हैं। नंदिनी ने साल भर पहले वेब शो में काम किया था। उस दौरान की वीडियो भी गर्वित के साथ है। उनके बीच विवाद कई दिनों से था। सेक्टर-छह थाना एसएचओ महेश कुमार ने बताया कि युवक-युवती के स्वजन शाम को यहां पहुंचे। उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

नंदिनी कश्यप इंस्टाग्राम पर थी लोकप्रिय


नंदिनी कश्यप इंस्टाग्राम पर doraperry442 यूजरनेम से लोकप्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर नंदिनी कश्यप के 2K से ज्यादा फॉलोअर्स थे। नंदिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। अपनी मौत से दो दिन पहले नंदिनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रैवल डायरी का वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में नंदिनी कश्यप ने दिल्ली के विजिट की जानकारी साझा की थी। नंदिनी उर्फ doraperry442 ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और विक्की कौशल के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर की थी।

थियेटर आर्टिस्ट भी थे गर्वित सिंह


गर्वित सिंह उर्फ गैरी का भी शव मिला है। वह एक यूट्यूबर होने के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। गर्वित के बायो में जानकारी दी गई है कि वह देहरादून और मुंबई में रहते थे। गर्वित ने खुद को इंस्टा बायो में थिएटर आर्टिस्ट भी बताया था।

इंस्टा पर गर्वित के थे 5 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम पर गर्वित के 5000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। गर्वित के यूट्यूब चैनल का नाम गर्वित गैरी व्लॉग्स है। गर्वित सिंह गैरी के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, गर्वित ने तड़प, अदृश्या, दून कांड, मिडिल क्लास लव, क्रश्ड एस-3, जर्सी जैसी फिल्मों में काम किया है। गर्वित सिंह गैरी ने अपने इंस्टा प्रोफाइल पर आमिर खान और सनी देओल जैसे मशहूर फिल्मी सितारों के साथ तस्वीरें साझा की है।

वही जानकारी मिली है कि यूट्यूबर गर्वित के पिता उत्तराखण्ड पुलिस में हैं। सूबेदार सिंह पुलिस में एएसआई हैं और वर्तमान में सीओ सिटी के चालक हैं। गर्वित का परिवार शिमला बाईपास रोड स्थित दून एन्क्लेव में रहता है। उनका बड़ा बेटा भी पुलिस में है और प्रयागराज में तैनात हैं। गर्वित सबसे छोटा बेटा था।

गर्वित ने पढ़ाई के बाद व्लॉग और रील्स बनाने लगा। लंबे समय से गर्वित तपोवन की रहने वाली नंदिनी के साथ लीव ईन रहता था जो गर्वित के साथ वीडियो बनाती थी। दोनों के परिवार वाले इनके रिश्ते से खुश थे। दोनों परिवार वालों को इनके लिव इन की जानकारी थी। गर्वित के पिता सूबेदार सिंह पुलिस में एएसआई हैं और वर्तमान में सीओ सिटी के चालक हैं।

जानकारी मिली है कि गर्वित तीन दिन पहले ही अपने घर आया था। शुक्रवार रात को उसको एक फोन आया और वो तुरंत बहादुरगढ़ के लिए निकल गया। परिवार वालों ने ही उसे आईएसबीटी तक छोड़ा। इतना ही नहीं बहादुर गढ़ पहुंचने पर उसने घर में फोन करके इसकी जानकारी भी थी। परिवार वाले यही सोच रहे थे कि बेटा सही सलामत पहुँच गया लेकिन उन्हें क्या पता था कि बेटे की मौत हो गयी है।

नंदिनी के पिता भी पहुंचे थे गर्वित के घर


बताया जा रहा है कि सूचना के बाद नंदिनी के पिता व परिवार के अन्य सदस्य भी गर्वित के घर पहुंच गए थे। दोनों परिवारों के लोग एकसाथ ही बहादुरगढ़ के लिए निकले। बता दें कि नंदिनी कश्यप के पिता का नाम कमल कश्यप है और वह शांति विहार, विकासपुरम, रायपुर रोड तपोवन के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार नंदिनी और गर्वित के रिश्ते से खुश थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *