

लालकुआ शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर प्रशासन सख्त हो गया है इस दिशा में नगर प्रशासन ने कारवाई शुरु कर दी है मंगलवार कि शाम नगर पंचायत प्रशासन ने शहर में संघन चैकिंग अभियान चलाया इस दौरान गंदगी मिलने पर नगर के दो कबाडिय़ों पर पांच पांच हजार का जुर्माना लगाया साथ ही प्रशासन ने जुर्माना अदा न करने पर कबाडिय़ों कि दुकान में चालान चस्पा कर विधिक कारवाई की चेतावनी दी है।
बताते चलें कि आज लालकुआ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व में प्रशासन ने शहर कि नाले नालियों एंव खुले में कूड़ा फेंकने वालों और पाँलिथींन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया इस दौरान कई लोगों से मौके पर ही गंदगी साफ कराई गई। इधर अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि आज नगर पंचायत क्षेत्र में चैकिंग की गई चैकिंग के दौरान आजाद नगर वार्ड नम्बर 4 मुख्य मार्ग पर प्रतिष्ठान के.जी.एन इन्टरप्राइजेज और एस.आर.के ट्रेडिंग कम्पनी के सामने गंदगी मिली जिसके चलते उन पर कारवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि उक्त दुकानदारों पर 5 -5 हजार का जुर्माना लगाया गया है साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि संबंधित दुकानदारों द्वारा जुर्माना नहीं दिया गया तो नगर पंचायत द्वारा कोर्ट में चालानी कारवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा इधर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा की गई कारवाई से क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड के पांच जिलों में अलर्ट,बारिश-बर्फबारी और अंधड़ की चेतावनी
इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल