STF के चंगुल में साइबर जालसाज़.. मुखानी में 19 लाख ठगी का मामला..


हल्द्वानी : एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, मुखानी थाना क्षेत्र में हुई साइबर ठगी के मामले में एसटीएफ ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इन अभियुक्त के द्वारा 19 लाख रुपए साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिनको एसटीएफ ने साढ़े तीन लाख और कई सारे पासपोर्ट, एटीएम कार्ड के साथ दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्त पंश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जिनका नाम सूरज तमांग और विक्रम लिम्बु हैं, सीओ एसटीएफ पूर्णिमा गर्ग ने जानकारी देते बताया कि मुखानी थाने में 19 लाख की साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया था, जो कि फेसबुक के जरिये ठगी की गई थी, जांच एसटीएफ के पास आई थी और एसटीएफ ने गहनता से जांच करते हुए दोनों शातिर अभियुक्तों को दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार कर लिया है, इनके कनेक्शन नाइजीरियन ठगों से भी है, जिनको यह भारतीय बैंकों के खाते में रकम उपलब्ध करवाते थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित