CrimeControl_haldwani..सफाई शुरू – पटाखा’ समेत 4 कुख्यात जिला बदर


हल्द्वानी/नैनीताल | जनपद में अपराधियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कुख्यात अपराधियों को छह माह के लिए नैनीताल जिले की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं। वहीं समीक्षा के बाद तीन लोगों के खिलाफ चल रही गुंडा एक्ट की कार्रवाई समाप्त कर दी गई।
जिला बदर किए गए अपराधियों में रोहित पांडे (रामनगर), देव सिंह जाटव (मल्लीताल), गौरव मेहंदी रत्ता (हल्द्वानी) और हिमांशु पंत उर्फ ‘पटाखा’ (हल्द्वानी) शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी समेत कई गंभीर धाराओं में अनेक मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन का कहना है कि इनकी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
वहीं चंदन टाकुली, विश्वनाथ और जीवन कनवाल के खिलाफ चल रही गुंडा एक्ट की कार्रवाई समीक्षा के बाद समाप्त कर दी गई।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
NainitalNews #DistrictBadar #CrimeControl #HaldwaniNews #UttarakhandNews



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खनन नियमावली को हाई कोर्ट में चुनौती_ रॉयल्टी वसूली निजी हाथों में क्यों ?
भीमताल प्राधिकरण के पेंच से परेशान_मंत्री कैड़ा ने CM के सामने उठाए मुद्दे
‘वननेस वन’ हल्द्वानी में 23 अगस्त को संत निरंकारी मिशन का जन आंदोलन
हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर तीखी बहस, हल्द्वानी में फॉरेस्ट लैंड पर क्यों ? एक्ट का उल्लंघन है जेल होनी चाहिए_ फैसला सुरक्षित
उत्तराखंड में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल पर बड़ा अपडेट..