

उत्तराखण्ड के नैनीताल में आज देश की सबसे पुरानी प्रतियोगिता में से एक ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। आज ऑल इंडिया ट्रेंड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में बलरामपुर और काशीपुर की टीमें रही विजेता।
नैनीताल के डी.एस.ए.मैदान में पत्रतिष्ठित ऑल इंडिया ट्रेड्स कप प्रतियोगिता आयोजन हुई। इस 99वीं प्रतियोगिता में देशभर की लगभग 50 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हॉकी नेशनल बोर्ड कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार मधुक और विशिष्ट अतिथि पूर्व ओलंपियन जफर इकबाल और आई.आर.एस.रुडोल्फ डिसूजा रहे।
आज शाम उद्धाटन मुकाबला रामपुर और बलरामपुर व दूसरा मुकाबला काशीपुर और गोंडा के बीच खेला गया। इसमें बलरामपुर और काशीपुर विजयी रहे। डी.एस.ए.के इस खेल मैदान में 1922 से ऑल इंडिया ट्रेंड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान का मुल्तान हॉकी क्लब भी प्रतिभाग कर चुका है।
इस मौके पर डी.एस.ए.सचिव अनिल गढि़या, हॉकी सचिव आलोक चौधरी, पूर्व डी.एस.ए.सचिव जी.एल.साह और राजेंद्र रावत, सी.एल.साह, मुकुल जोशी, विनोद साह, मनोज बिष्ट, रवि जोशी, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आधार सेवा_अब सब हल्द्वानी नगर निगम में..
उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये का फंड मंजूर,मिलेगी नई रफ्तार..
हल्द्वानी में रोडवेज कर्मचारियों ने दिया 26 मार्च तक का अल्टीमेटम
देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान : लेफ्टिनेंट कर्नल बनीं हेमा_साहस की मिसाल
बागेश्वर में इंग्लैंड के डेविड हापकिंस का अंतिम संस्कार_बेटी ने दी मुखाग्नि